फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmer returning from meeting brother dies in accident

Udham Singh Nagar News: भाई से मिलकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत

Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from meeting brother dies in accident
खटीमा। छिनकी गांव निवासी बड़े भाई से मिलकर शनिवार देर शाम सितारगंज लौट रहे किसान की बाइक बाइक गड्ढे गिर गई और किसान की मौत हो गई। रविवार सुबह घूमने निकले लोगों को मोबाइल फोन की घंटी सुनाई दी तो उन्होंने गड्ढे में शव को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह से मिलने गए थे। शाम को वह बाइक से सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। श्रीपुर बिचवा के पास शनिवार सुबह कुछ लोग टहल रहे थे।
विज्ञापन

तभी उन्हें सड़क के नीचे मोबाइल की घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। सड़क के नीचे झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला और जेब में मोबाइल बज रहा था। बाद में मृतक की शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रैक्टर से गिरकर पहिये की चपेट में आया किशोर

काशीपुर। ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिये से कुचल कर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यूपी के ग्राम भोगपुर जिला मुरादाबाद हाल ग्राम वीरपुर कटैय्या निवासी फरमान (16) पुत्र रिजवान रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठकर मटर तोड़ने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में संतुलन बिगड़ने पर वह छिटक कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से नीचे गिर गया और इसी पहिये की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के मुताबिक फरमान का बड़ा भाई अरमान और छोटी बहन अलीना हैं। बताया कि पिता रिजवान मेहनत-मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed