{"_id":"67cc9ddb60aa2540220f3e1c","slug":"family-members-angry-with-love-marriage-attacked-the-grooms-side-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-124165-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने वर पक्ष पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने वर पक्ष पर किया जानलेवा हमला
Sun, 09 Mar 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी मुस्कान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसने सोनू से प्रेम विवाह किया है। इससे मायके वाले खुश नहीं हैं।
जब वह शादी की रस्म के लिए मां बाल सुंदरी देवी मंदिर गई थी। यहां उसके मामा अशोक, ममेरे भाई राजन, टिंकू और साधु नितिन, जतिन व विमल निवासीगण फसियापुरा और पंकज, जसवंत, विवेक, तुषार भास्कर व अन्य हथियार चाकू, तमंचे, लाठी व सरिया लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
देवर अनिल और शमेंद्र को जमकर पीटा। राजन व विमल ने मेरे जेठ शर्मेंद्र के कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। 112 नंबर डायल करने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
अनिल, शर्मेंद्र व राजीव की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।
आरोप है कि उसके पति सोनू को फोन करके जान से मारने की धमकी भी दी। आईटीआई थाना पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर एसएसपी दफ्तर पर गुहार लगाई।