फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Failures and achievements of the Congress, the BJP pointed out

कांग्रेस की विफलताएं और भाजपा की उपलब्धियां गिनाई

Tue, 11 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Tue, 11 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 भाजपा जिला स्तरीय एक दिनी कार्यशाला में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, भाजपा का इतिहास, कार्यकर्ता व्यक्तित्व विकास, वर्ष 2017 का मिशन का रोडमैप, उत्तराखंड कांग्रेस सरकार की विफलता, भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों की रणनीति पर फोकस रहा।
 मंगलवार को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ अनुशासन समिति अध्यक्ष, पूर्व सांसद बची सिंह रावत, प्रवक्ता पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। बचदा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से अनैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

    उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा के रूप में संक्षिप्त में इतिहास बताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्टिंग आपरेशन सहित कई घोटालों का जिक्र करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विफलताएं बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए पूरी मेहनत से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि कोयला खदान आवंटन करके केंद्र सरकार ने तीन सौ लाख करोड़ राजस्व जुटाया है। पूर्व सांसद पासी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

  कार्यशाला में चार चरणों की अध्यक्षता क्रमश: जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, विधायक अरविंद पांडे, निर्माण प्रकोष्ठ संयोजक राम मेहरोत्रा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता और संचालन जिला महामंत्री मनोज पाल ने किया। वहां रवींद्र बजाज, राजेश कुमार, सुखचैन सिंह बाजवा, मेजर सिंह, विमल शर्मा, खीम सिंह दानू, कुलदीप सिंह, कमल किशोर भट्ट, टिंकू तोमर, महेश राठौर, हरीश वर्मा, रघुवीर सोहाता, मंजीत राजू, कामिनी कांबोज, कमलेश चौधरी, संतोष, सीमा, आदेश, सुरेश आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed