फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory seel.

नकली मिठाई के शक में मारा मिठाई फैक्ट्री पर छापा, सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Factory seel.
रुद्रपुर के रेशमबाड़ी स्थित फैक्ट्री में मिठाई की जांच करती फूड इंस्पेक्टर आशा आर्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पुलिस और एसओजी की टीम ने रेशमबाड़ी में चल रही मिठाई फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम को नकली मावा तैयार कर मिठाई सप्लाई करने की सूचना मिली थी। खाद्य अभिहीत अधिकारी ने मौके से मिठाइयों के चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने बरामद मिठाई सहित फैक्ट्री को सील कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने रेशमबाड़ी में एक मकान के दोमंजिले में संचालित हो रही मिठाई फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में मिठाई बनाने की चार मशीनें लगी हुईं और भारी मात्रा में रसगुल्ले, बर्फी, मिल्क केक, मावा के साथ ही कैमिकल बरामद हुआ। सूचना पर एसपी सिटी ममता बोहरा, सीओ सिटी अमित कुुमार, प्रशिक्षु सीओ सुमित पांडे भी पहुंच गए। फैक्ट्री संचालित करने वाले पिता, दो पुत्रों से जानकारी ली।
विज्ञापन

बताया कि वे काफी समय से मावे से मिठाई तैयार कर बरेली, खटीमा, सितारगंज, बनबसा सहित अन्य जगहों को सप्लाई करते हैं। उन्होंने मिठाई के मिलावटी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर खाद्य अभिहीत अधिकारी आशा आर्या भी मौके पर पहुंची और फैक्ट्री संचालक से लाइसेंस तलब किया। साथ ही मिठाइयों के चार सैंपल लिए। संचालक ने विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन करने की बात कही। पुलिस पूछताछ के लिए पिता और दो पुत्रों को अपने साथ ले गई। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
खाद्य विभाग को नहीं था फैक्ट्री का पता
रुद्रपुर। खाद्य विभाग को भी मिठाई की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही लाइसेंस के लिए संचालक ने औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन किया था। यह सैंपलिंग लेने पहुंची खाद्य अभिहीत अधिकारी को पोर्टल पर ऑनलाइन दर्शा रहा था। (संवाद)
- मिलावटी मिठाई बनाने की सूचना पर एक घर पर छापा मारा गया था। वहां बड़ी मात्रा में तैयार मिठाइयां मिलीं। मिठाई बनाने वाली जगह को सामान सहित सील कर दिया है। मामले में खाद्य विभाग की ओर से सैंपलिंग की गई और रिपोर्ट आने पर उनकी ओर से कार्रवाई होगी। -ममता बोहरा, एसपी सिटी।

- चार सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। 15 दिन में रिपोर्ट आएगी और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मिठाई बनाने वाले ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, जो प्रक्रिया में है। मिठाई असली है या मिलावटी, यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। -आशा आर्या, खाद्य अभिहीत अधिकारी

रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में मिठाई की फैक्ट्री में छापा मारती पुलिस टीम।

रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में मिठाई की फैक्ट्री में छापा मारती पुलिस टीम।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed