फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory disclose the theft occurred, the two finally picked up

फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा, दो दबोचे

Sun, 15 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 दीपावली की रात एक फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तमंचे और चाकू के साथ पकड़े गए दो आरोपियों के कब्जे से फैक्ट्री से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
 पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। फैक्ट्री में चोरी कर सामान ले जाता एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था।
 बीते 11 नवंबर की रात चोरों ने छतरपुर रोड स्थित एसपी फूड इंडस्ट्रीज की पिछली दीवार फांदकर एक इनवर्टर, यूपीएस, एलईडी और एक बैटरी चुरा ली थी। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हुई, लेकिन बहुत ज्यादा साफ नहीं थी। फैक्ट्री मालिक मनोज चौधरी ने 12 नवंबर की दोपहर घटना की सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि शनिवार की तड़के एसआई अजीत कुमार की अगुवाई में टीम ने मुखबिर की सूचना पर फौजी मटकोटा तिराहे पर छापा मारकर मनोज विश्वास और निर्मल विश्वास निवासी बंगाली कालोनी रुद्रपुर को दबोचा।

विज्ञापन

तलाशी लेने पर मनोज के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और निर्मल के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। दोनों के पास से फैक्ट्री से चुराया गया यूपीएस, इनवर्टर, एलईडी, बैटरी बरामद किया गया। दोनों चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए ले जा रहे थे। टीम में एसआई कमल कोरंगा, कांस्टेबल संदीप यादव और गोपाल गिरी भी शामिल रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed