फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Facilities are not sufficient.

साइबर क्राइम चरम पर और इंतेजाम नाकाफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Facilities are not sufficient.
उमेश मलिक, साइबर सेल प्रभारी। - फोटो : RUDRAPUR
साइबर क्राइम चरम पर है। शायद ही किसी व्यक्ति के पास साइबर अपराधियों का कॉल, फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज नहीं आया होगा। हैरानी तब होती है जब साइबर अपराध रोकने वाले कर्मचारी जुगाड़ से काम कर रहे होते हैं। न तो कार्यालय में पर्याप्त लेपटॉप हैं और न ही कर्मचारियों के बैठने के लिए उचित जगह है। पुलिस कार्यालय में स्थित साइबर सेल कर्मचारियों को काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में वर्ष 2019 में साइबर सेल गठित हुई थी। तब एसआई हिमांशु पंत को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया। बाद में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति होकर उनका तबादला हो गया। इसके बाद कई प्रभारी आए और चले गए। साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर सेल के कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों के लिए जो इंतजाम किए गए हैं वे नाकाफी हैं। साइबर सेल में इंस्पेक्टर उमेश मलिक के साथ ही दरोगा विपिन जोशी, चेतन रावत, सिपाही चंदन बिष्ट, आनंद कश्मीरा, प्रकाश रेखाड़ी ज्योति चौधरी, पूजा कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उपकरणों की बात करें तो वहां मात्र तीन लेपटॉप ही हैं। छोटे से कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने के लिए जगह नहीं है। सीएम पोर्टल में काम करने वाले कर्मचारियों को दूसरे कार्यालय में बैठना पड़ रहा है। लैपटॉप की कमियों का आलम ये है कि कर्मचारियों को अपने निजी लैपटॉप को लाकर काम करना पड़ रहा है। एक साथ छह से अधिक शिकायत आ जाएं तो पीड़ितों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
साइबर सेल की टीम समिति उपकरणों के बावजूद बेहतर कार्य कर रही है। उपकरणों की कमी और कार्यालय छोटा होने की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। साइबर सेल कार्यालय को हाईटैक करने की प्रक्रिया चल रही है। उमेश मलिक, साइबर सेल प्रभारी।

रुद्रपुर में किच्छा बाईपास स्थित कल्याणी नदी के पुल की सड़क पर पड़ा गड्ढा।

रुद्रपुर में किच्छा बाईपास स्थित कल्याणी नदी के पुल की सड़क पर पड़ा गड्ढा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed