{"_id":"66d652a9816d67f9e5030fe6","slug":"expressed-anger-by-tying-black-band-for-old-pension-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-114417-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए काली पट्टी बांधकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पुरानी पेंशन के लिए काली पट्टी बांधकर जताया रोष
Tue, 03 Sep 2024 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल परिसर में नारेबाजी करती नर्स। सवांद
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिला मुख्यालय में नर्सेज एसोसिएशन के नेतृत्व में नर्सों ने प्रदर्शन किया।
सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में एकत्र नर्सों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नारेबाजी की। संगठन की जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप कौर ने कहा कि नई पेंशन योजना को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन चला रहे हैं। केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल करने के स्थान पर यूनीफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) लागू कर दी है, जो सरकारी कर्मचारियों के साथ छलावा है।
प्रदर्शन में हर्षिता रानी, जामवंती राय, शशि प्रभा राय, नंदी आर्या, शीला आर्या, योगिता नयाल आदि शामिल थीं। उधर, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार छह सितंबर तक कर्मचारी ली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। 26 सितंबर को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन होगा। संवाद