{"_id":"5fc3f3e78ebc3e9ba53027ce","slug":"explaination-rudrapur-news-hld405642730","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक नदारद, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक नदारद, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करतीं डीएम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सीएम की विधानसभा वार घोषणाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने डीडीओ से दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। बैठक में दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक नदारद थे।
बैठक में बताया गया कि सीएम की कुल 156 घोषणाओं में किच्छा की 14 में से 11 जिला/शासन स्तर पर लंबित हैं। दो पर कार्य चल रहा है और एक विलोपित कर दी गई है। खटीमा की 61 में से 20 पूरी हो चुकी हैं। 32 जिला/शासन स्तर पर लंबित, पांच पर कार्य गतिमान हने के साथ ही चार विलोपित कर दी गई हैं। रुद्रपुर की 15 में से आठ पूरी हो चुकी हैं। एक पर कार्य गतिमान और छह जिला/शासन स्तर पर लंबित हैं।
सितारगंज की 10 में से तीन पूरी, चार के कार्य गतिमान और तीन जिला/शासन स्तर पर लंबित हैं। नानकमत्ता की 18 में से आठ पर कार्य गतिमान, 10 लंबित हैं। गदरपुर की 28 में से पांच पूरी, पांच पर कार्य गतिमान और 16 लंबित हैं। दो विलोपित कर दी गई हैं। बाजपुर में चार में से एक पूरी हो चुकी है और तीन पर कार्य गतिमान है। काशीपुर की छह में से दो में कार्य गतिमान है। चार जिला/शासन स्तर पर लंबित हैं। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों की शासन स्तर से स्वीकृति मिल गयी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करें।
विज्ञापन
जिन कार्यों का टेंडर और अन्य प्रक्रिया शेष हैं, वे शीघ्र पूरी करें। सीडीओ हिमांशु खुराना को निर्देश किए कि संबंधित अधिकारियों के साथ किच्छा में राबाइंका में निर्माणाधीन कक्षों का निरीक्षण कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। वहां पर विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच बढ़ाएं
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने प्रभारी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक को निर्देश दिए कि जिले में आरटीपीसीआर की जांच को बढ़ाने के साथ ही आरटीपीसीआर जांच की लैब को पूरी क्षमता के अनुसार चलाएं। क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई कोरोना के लक्षण वाले मरीज मिलते हैं तो इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग और जिला कंट्रोल रूम के नंबर -05944-250250 पर दें। निजी अस्पताल भी यही सूचना विभाग को उपलब्ध करवाएं। वहां पर सीडीओ हिमांशु खुराना, एडीएम जेसी कांडपाल, डीडीए उपाध्यक्ष बीडी तिवारी, सचिव पंकज उपाध्याय, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, डॉ. दीपशिखा आदि थे। ब्यूरो
बजट कम व्यय करने वाले विभाग करें सुधार
रुद्रपुर। डीएम ने शनिवार देर शाम जिला, राज्य सेक्टर, बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कम व्यय करने पर उद्योग, मत्स्य, दुग्ध विकास, खेलकूद, पर्यटन, उद्यान, चिकित्सा आदि को कड़े निर्देश दिए। कहा ये विभाग पांच दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में सुधार रिपोर्ट प्रस्तुत करें अन्यथा कार्यवाही होगी। 20 सूत्री कार्यक्रम समीक्षा में कहा कि विकास कार्यों को गति देकर विभाग ए श्रेणी प्राप्त करें। वहां पर नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, सीईओ आरसी आर्या, डीईओ अशोक कुमार, ओसी नरेश दुर्गापाल आदि थे। ब्यूरो