फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Examination forms of individual candidates to be filled in 34 inter colleges

34 इंटर कॉलेजों में भरे जाएंगे व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Examination forms of individual candidates to be filled in 34 inter colleges
रुद्रपुर के जीजीआईसी फाजलपुर महरौला में छात्राओं के परीक्षा फार्म भरवाती शिक्षिकाएं। - फोटो : RUDRAPUR
34 इंटर कॉलेजों में भरे जाएंगे व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म
विज्ञापन

जिले में रुद्रपुर में सर्वाधिक आठ केंद्र बनाए, बाजपुर में छह केंद्र बनाए गए
रुद्रपुर। उत्तराखंड शिक्षा परिषद की ओर से ऊधमसिंह नगर में वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन पत्र भरने के लिए 34 इंटर कॉलेजों में केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक आठ केंद्र रुद्रपुर ब्लॉक में बनाए गए हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए संस्थागत के साथ ही व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के भी परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म में किसी प्रकार की परेशानी न होने के लिए जिले में 34 इंटर कॉलेजों में केंद्र बनाकर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। वहां छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरवाने के साथ ही परीक्षा शुल्क का चालान बैंक में जमा किया जाएगा। रुद्रपुर ब्लॉक में आठ केंद्र, बाजपुर ब्लॉक में छह, काशीपुर में पांच, गदरपुर में चार, सितारगंज में चार, खटीमा में चार और जसपुर ब्लॉक में तीन केंद्र बनाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो-12 आरडीपी 18 पी- रुद्रपुर के जीजीआईसी फाजलपुर महरौला में छात्राओं के परीक्षा फार्म भरवातीं शिक्षिकाएं।
इनसेट
जरूरतमंद छात्राओं का परीक्षा शुल्क स्वयं भर रही हैं प्रधानाचार्य
रुद्रपुर। जीजीआईसी फाजलपुर महरौला की प्रधानाचार्य पार्वती देवी अपने अतिरिक्त प्रयासों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की छात्राओं के बोर्ड परीक्षा फार्म भरवा रही हैं। कोरोना के चलते जिन बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई हैं, उन्हें स्कूल बुलवाने के लिए कर्मचारियों को उनके घर भेज रही हैं। जरूरत पड़ने स्वयं छात्राओं के घर पहुंचकर उनके परीक्षा फार्म भरवा रही हैं। अब तक हाईस्कूल की पांच छात्राओं के परीक्षा फार्म का शुल्क प्रधानाचार्य स्वयं जमा कर चुकी हैं। प्रधानाचार्य पार्वती देवी ने बताया कि उनके कॉलेज में हाईस्कूल में 192 और इंटरमीडिएट में 130 छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी छात्राओं का परीक्षा शुल्क जमा हो चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-12 आरडीपी 11पी- प्रधानाचार्य पार्वती देवी।

पार्वती देवी, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी रुद्रपुर।

पार्वती देवी, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी रुद्रपुर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed