फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ex-serviceman injured in road accident died during treatment

सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व सैनिक की इलाज के दौरान मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman injured in road accident died during treatment
खटीमा। सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व सैनिक का बरेली में इलाज के दौरान निधन हो गया। नगर के हिलव्यू कालोनी निवासी 55 वर्षीय पूर्व सैनिक जगत सिंह मुंडेला पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह मुडेला 10 मई को पीलीभीत रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें नागरिक चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल पूर्व सैनिक का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने मंगलवार देर रात्रि दम तोड़ दिया। पूर्व सैनिक के निधन के सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व सैनिक अपने पीछे पत्नी मीना मुडेला एवं दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया। बुधवार को पूर्व सैनिक मुडेला का अंतिम संस्कार बनबसा स्थित शारदा घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत, गंगा मुडेला, दीवान सिंह सैल्ला, यशोधर भट्ट, अनिल ओली, खुशाल बल्दिया, बल्देव गड़कोटी, अशोक खनका, नवीन कापड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed