{"_id":"579275c44f1c1b0411c4b65c","slug":"enrollment-of-children-in-private-schools-conform-to-standards-barakoti","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों में मानकों के अनुसार हों बच्चों के दाखिले : बाराकोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों में मानकों के अनुसार हों बच्चों के दाखिले : बाराकोटी
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बाराकोटी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सभी प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में मानकों के अनुसार गरीब बच्चों का दाखिला किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण किया जाए। शिक्षा के अधिकार अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। बाराकोटी विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे
उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी मौका मुआयना कर इस बात की पुष्टि करें कि योजनाओं का लाभ वास्तविक व्यक्ति तक पहुंच रहा है अथवा नहीं। सभी विभाग अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर शिविरों का आयोजन करें। बैठक में डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, पीडी बालकृष्ण, डीडीओ आरसी तिवारी, अपर सीएमओ एसएस दुग्ताल मौजूद थे।
विज्ञापन
-