{"_id":"63c6ea20942de37e9e01b3e7","slug":"engineer-found-hanging-in-suspicious-circumstances-came-in-search-of-job-rudrapur-news-hld4889626137-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नौकरी की तलाश में संभल से आए इंजीनियर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नौकरी की तलाश में संभल से आए इंजीनियर का शव
Wed, 18 Jan 2023 05:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:23 PM IST
सार
कपिल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हाल ही में उसकी एक बहन की शादी हुई। उसके पिता हरिशंकर गांव में एक दुकान चलाते हैं। कपिल की मौत से पिता बेसुध हैं।
विज्ञापन
मृतक नरेन्द्र सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : RUDRAPUR
विस्तार
रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी की तलाश में आए संभल निवासी एक ऑटोमोबाइल इंजीनियर का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
रजपुरा, संभल (यूपी) निवासी कपिल (28) बीती 17 दिसंबर को सिडकुल में नौकरी की तलाश के लिए आया था। उसने ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया था। वह यहां आवास विकास में किराए पर रह रहे अपने ही क्षेत्र के एक दोस्त के कमरे में ठहरा था। पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले उसका दोस्त किसी काम से अपने घर चला गया था और कमरे में कपिल अकेला था।
विज्ञापन
सोमवार शाम को संदिग्ध हालात में कपिल का शव फंदे पर लटका मिला। घटना का पता तब चला जब टहलते हुए मकान मालिक ने खिड़की से कमरे में झांका। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना पर देर रात कपिल के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
कपिल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हाल ही में उसकी एक बहन की शादी हुई। उसके पिता हरिशंकर गांव में एक दुकान चलाते हैं। कपिल की मौत से पिता बेसुध हैं। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी जुुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
संदिग्ध हालत में खेत में मिला युवक का शव
संदिग्ध हालात में एक युवक का शव खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुक्सौरा निवासी नरेंद्र सिंह (35) पुत्र सतनाम सिंह सोमवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद पूरी रात वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक सुनसान खेत में नरेंद्र मृत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल से पुलिस को नशे के इंजेक्शन की खाली शीशी और सिरिंज बरामद हुई है। बताया जाता है कि युवक नशे का आदी था। उसकी इस आदत से परिजन काफी दुखी थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अत्यधिक नशे के कारण वह रात भर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा जिस कारण ठंड लगने से ही उसकी मौत हुई होगी। हालांकि मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। मृतक के दो बच्चे हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक कपिल की फाइल फोटो।- फोटो : RUDRAPUR