फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Employees will not work

वेतन नहीं मिला तो हड़ताल पर गए जीरो वेस्ट कंपनी के कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Employees will not work
काशीपुर में हड़ताल पर जीरो वेस्ट कंपनी के कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
दो माह से वेतन न मिलने पर जीरो वेस्ट कंपनी के कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी है। अब निगम के कर्मचारियों को घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में घरों के साथ ही शहर के मुख्य स्थानों से कूड़ा उठाने का ठेका जीरो वेस्ट कंपनी को दिया गया है। कंपनी के 149 कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। वेतन मांगने पर ठेकेदार द्वारा नगर निगम से भुगतान नहीं होने की बात कही जाती है। नगर आयुक्त गौरव कुमार सिंघल का कहना है कि इस संबंध में मेयर की अध्यक्षता में जीरो वेस्ट कंपनी से पिछले सप्ताह वार्ता की गई।
विज्ञापन

इसमें 30 लाख रुपये प्रति माह में काम किए जाने पर सहमति बनी थी लेकिन जीरो वेस्ट कंपनी प्रति माह करीब 45 लाख रुपये का बिल बना कर दे रही है जो काम की अपेक्षा अधिक है इसलिए उनके द्वारा बिल रोका गया है। काम कराने के लिए नया अनुबंधन कराने की तैयारी चल रही है। कोरोना के कारण निगम के बोर्ड में फंड का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो वेस्ट कंपनी का बकाया भुगतान उनके बिल की राशि में उचित संशोधन करने के बाद दिया जाएगा। नया अनुबंध होने तक निगम के कर्मचारी सफाई व्यवस्था संभालेंगे। मेयर ऊषा चौधरी ने बताया कि निगम की आर्थिक स्थिति खराब होने से बिलों का भुगतान रोका गया है। बजट की व्यवस्था की जा रही है। अधिकतर पार्षद भी जीरो वेस्ट कंपनी के काम से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed