फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elephant on NH.

हाथियों का झुंडों राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया, अफरा-तफरी मची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elephant on NH.
खटीमा में चकरपुर-बनबसा के मध्य घंने जंगल में हाईवे के किनारे खड़ा हाथियों का झुंड। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। हाथियों के झुंडों के एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने से अफरा-तफरी मच गई। इससे करीब आधे घंटे राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल हाथियों के झुंडों को राजमार्ग से जंगल की ओर खदेड़ कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

रविवार रात चकरपुर-बनबसा के मध्य घने जंगल में अचानक हाथियों का झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। इससे वहां गुजर रहे वाहनों चालकों में अफरातफरी मच गई। हाथियों के राजमार्ग पर आने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर वन दरोगा प्रवेश सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाम में फंसे वाहनों की रोशनी से बमुश्किल हाथियों के झुंडों को राजमार्ग से हटाकर जंगल की ओर खदेड़ा। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हाथियों के राजमार्ग पर खड़े होने से करीब आधा घंटा जाम लग गया। इससे पूर्व भी हाथियों का झुंड वनखंडी महादेव शिव मंदिर परिसर सहित हाईवे पर आ चुका है। वन दरोगा प्रवेश राणा ने बताया कि हाथियों का झुंड किलपुरा रेंज के जंगलों से होकर हाईवे पार कर खटीमा रेंज के जंगलों से होकर नेपाल की ओर निकल गए। उन्होंने बताया कि गर्मी के चलते व जंगलों में नदी, नालों में पानी की कमी होने पर हाथियों का झुंड पानी की तलाश में यहां से गुजरते हुए नेपाल तक चला जाता है। राणा ने लोगों से जंगलों में अकेले न जाने एवं सतर्क रहने की अपील की। वहां वन बीट आरक्षी सतपाल सिंह, नवीन चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed