{"_id":"670aed05a8f4285ec0022ac4","slug":"elderly-man-hits-girl-on-head-with-axe-injured-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-116120-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बुजुर्ग ने लड़की के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बुजुर्ग ने लड़की के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, घायल
Sun, 13 Oct 2024 03:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में एक बुजुर्ग ने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। हमले में घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में सीमा गुप्ता (18) किराये पर रहती है। शनिवार की शाम घर के पास ही सड़क पर उसके सिर पर मोहल्ले में रहने वाले 60 साल के व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार दी। अचानक हुए हमले से सीमा लहूलुहान हो गई। इस दौरान मकान मालिक दीक्षा और अन्य लोग सीमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। दीक्षा ने बताया कि सीमा के माता-पिता नहीं है। वह हमलावर की गैस की दुकान में काम करती थी।
आरोप है कि वह सीमा को अपने साथ रहने के लिए दवाब बनाता था। आरोपी ने उसको धमकी दी थी कि 11 अक्तूबर तक सीमा से कमरा खाली करवा देना। आज उसने घटना को अंजाम दे दिया। कहा कि उसके मकान के गेट पर मौजूद घायल की छोटी बहन से घटना को देखा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीमा की हालत गंभीर है।