फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eklavya school in bazpur

Udham Singh Nagar News: बाजपुर एकलव्य आदर्श विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ते हैं बच्चे

Wed, 23 Aug 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Eklavya school in bazpur
बाजपुर एकलव्य आदर्श विद्यालय में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। स्रोत- डीपीओ।
रुद्रपुर। बाजपुर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में फर्नीचर की कमी के चलते जनजाति समुदाय के विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने के लिए विवश हैं। मंगलवार को डीपीओ उदय प्रताप सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पूर्व में जनजाति आयोग की प्रभारी अध्यक्ष लीला राणा ने खटीमा के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय व एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। इन विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई थीं। इसको देखते हुए डीएम उदयराज सिंह ने जनजाति विभाग की ओर से जिले में संचालित अन्य संस्थानों की भी मॉनीटरिंग करने के अधिकारियों को आदेश दिए थे। इस पर सीडीओ विशाल मिश्रा ने 12 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस क्रम में डीपीओ उदय प्रताप सिंह ने बाजपुर विद्यालय में जाकर निरीक्षण किया। इसके साथ ही खाने की गुणवक्ता देखने के लिए बच्चों के साथ खाना भी खाया। डीपीओ सिंह ने बताया कि विद्यालय का अभी स्वयं का भवन नहीं है। वह किराए के भवन में संचालित हो रहा है। इसके चलते बच्चों के लिए अभी फर्नीचर की भी व्यवस्था नहीं की गई है। बताया कि बच्चों की समस्या को देखते हुए विद्यालय में 20 पंखे-ट्यूबलाइट, बच्चों के लिए वाटर फिल्टर, दरी की व्यवस्था, 220 विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म व स्कूल बैग, हॉर्लिक्स आदि सीएसआर फंड से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed