{"_id":"6664d1b430f0073454068d34","slug":"eight-students-left-ignou-exam-in-two-days-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-112704-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो दिनों में आठ छात्र-छात्राओं ने छोड़ी इग्नू की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो दिनों में आठ छात्र-छात्राओं ने छोड़ी इग्नू की परीक्षा
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित अध्ययन केंद्र इग्नू में दो दिनों में 8 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं छोड़ दी हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली (इग्नू) की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा आदि जून 2024 टर्म इंड एग्जामिनेशन (टीईई) विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
राधेहरि पीजी कॉलेज में संचालित अध्ययन केंद्र इग्नू समन्वयक डॉ. अमादुद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार को राधेहरि पीजी कॉलेज में संचालित अध्ययन केंद्र इग्नू में पंजीकृत 15 में से 12 उपस्थित रहे, जबकि 3 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। शनिवार को केंद्र में पंजीकृत 68 में से 61 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 5 अनुपस्थित रहे। 07 जून से 15 जुलाई तक प्रातः कालीन सत्र 10 से 1 बजे तक और सायं कालीन सत्र अपराह्न 2 से 5 बजे तक दो पालियों में परीक्षाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 जून को प्रस्तावित यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के कारण इस दिन की परीक्षा 23 जून को होगी।
08 केएसपी10पी। काशीपुर इग्नू केंद्र में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद