{"_id":"528d863dfc825d1d70e42e52543e925d","slug":"eight-illegal-colonies-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अवैध कालोनियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अवैध कालोनियां सीज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कालोनियों के खिलाफ चलाए गए अभियान से कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया। एसडीएम के नेतृत्व में गई राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रुप से बन रही आठ कालोनियों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। जिन कालोनाइजरों व डेवलपरों की कालोनियां सीज की गई उसमें नामी गिरामी लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने अलीगंज मार्ग पर ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में 2.86 हेक्टेयर बन रही कल्याणम कालोनी को सीज कर दिया। टीम ने कालोनी का आफिस सील कर जेसीबी से रास्तों में गड्ढे खोद दिए। इसके बाद टीम ने ग्राम गिरधई 4 एकड़ में बन रही कालोनी में लगे बिजली के पोल गिरा दिए।
विज्ञापन
ग्राम गिन्नीखेड़ा में भी दो अवैध रुप से बन रही कालोनियों के पोल गिरा दिए गए। इसके बाद टीम ने रामनगर रोड पर ग्राम धनौरी के निकट 4.09 हेक्टेयर में बन रही एक कालोनी को सीज कर दिया। इस मार्ग पर ग्राम खरमासी में जीटीएम कालोनी के कार्यालय को सील कर कालोनी को सीज कर दिया। इस कालोनी से कुछ ही मीटर दूरी पर बन रही एक और कालोनी की सड़कों को जेसीबी से तोड़कर एसडीएम ने कालोनाइजरों को किसी भी हाल में निर्माण कार्य शुरु नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
रामनगर मार्ग पर ही 3.15 हैक्टेयर में बन रही मां गिरीजा विहार कालोनी के रास्ते भी जेसीबी से खोद दिए गए। एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि अधिकतर कालोनियां विनियमित क्षेत्र में नहीं आती है। कालोनाइजर बिना नक्शे के कालोनियों का निर्माण कर रहे थे।
विनियमित क्षेत्र से बाहर कालोनी का निर्माण करने पर टाउन प्लानर से नक्शा पास करना अनिवार्य है। लेकिन किसी भी कालोनाइजर ने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा नक्शा पास होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरु होने दिया जाएगा। टीम में तहसीलदार संजय कुमार, जेई उदय भानू सिंह, दिलशाद, प्रेम सिंह चौहान, हेम जोशी आदि शामिल थे।