फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eight government inter colleges will become cluster schools.

Udham Singh Nagar News: आठ राजकीय इंटर कॉलेज बनेंगे क्लस्टर विद्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Eight government inter colleges will become cluster schools.
रुद्रपुर। माध्यमिक शिक्षा में क्लस्टर विद्यालय बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में आठ विद्यालयों को इसमें शामिल किया गया है। इसमें दो खटीमा में और अन्य ब्लाॅकों में एक-एक विद्यालय चयनित किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस वर्ष इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा में 15-15 किलोमीटर के दायरे में एक-एक राजकीय इंटर कॉलेज को क्लस्टर विद्यालय बनाने का प्रस्ताव है। यहां दायरे में आने वाले अन्य इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया जाएगा। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या के मुताबिक कक्षा कक्ष, अध्यापक, डेस्क-बेंच, शौचालय, पेयजल के इंतजाम, लाइब्रेरी आदि सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मानवीय संसाधनों को भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विद्यालय में स्कूली बसें लगाई जाएंगी ताकि 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय लाने और घर छोड़ा जा सके। इसके अलावा जो बच्चे अपने साधनों से विद्यालय में आएंगे उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 100-100 रुपये परिवहन खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रथम चरण में चयनित क्लस्टर विद्यालय
ब्लाॅक विद्यालय का नाम छात्र संख्या
1- गदरपुर - राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर - 418
2- खटीमा - अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज - 384
3- खटीमा - राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया - 650
4- रुद्रपुर - अटल उत्कृष्ट एएनझा राजकीय इंटर कॉलेज - 972
5- जसपुर - राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा - 1005
6- बाजपुर - राजकीय इंटर कॉलेज केलाखेड़ा - 703
7- सितारगंज - राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म - 887
8- काशीपुर - राजकीय कन्या इंटर कॉलेज महुआखेड़ागंज - 671
कोट
क्लस्टर विद्यालय के रूप में आठ विद्यालयों का चयन किया गया है। इसकी सूचना निदेशालय को दे दी गई है। - केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed