फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education

स्कूलों से पहले बच्चों को मिलेगा आरटीई का पैसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Education
बैठक को संबोधित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत निजी स्कूलों की आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भोजन, ड्रेस और किताबों के लिए मिलने वाला पैसा सबसे पहले मिलेगा। इसके बाद ही निजी स्कूलों को फीस की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जेसीज स्कूल में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें आरटीई की प्रतिपूर्ति सभी बच्चों के खातों में हस्तांतरित करने से संबंधित निर्देश दिए गए। सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने कहा कि सभी स्कूल संचालक से प्रतिपूर्ति के लिए बच्चों के बैंक खातों की सही जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत बच्चों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति को उनके खातों में भेजा जाएगा। इसके बाद फीस की राशि स्कूलों को मिलेगी। उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आरटीई पोर्टल में 10 मार्च तक होगा स्कूलों का पंजीकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पोर्टल बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन शुरू होंगे। बैठक में रुद्रपुर के ब्लॉक के आरटीई से संबद्ध करीब 150 निजी स्कूलों में से 101 के ही प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। वहां पर आलोक मिश्रा, केसी तिवारी, सुधांशु पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed