Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education news in district.

Udham Singh Nagar News: ड्यूटी समय पर स्कूल से बाहर जाने वाले आठ शिक्षकों का कटेगा वेतन

Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Education news in district.
रुद्रपुर। स्कूली समय में बाहर जाना शिक्षकों को खूब रास आ रहा है। इधर, शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की इस मनमानी पर लगाम लगाने की कवायद शुरू की है। इसमें बाजपुर के दो प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक अभी तक 25 और 21 दिन तक गायब रहे हैं। इस पर सभी आठ शिक्षकों के नवंबर के वेतन से गायब रहने वाले दिनों के वेतन की कटौती करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा क्षेत्र बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंदपुर नरका टोपा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय झारखंडी के शिक्षकों की शिकायतें मिली थीं कि वे स्कूल के समय में बाहर चले जाते हैं। हालांकि इस दौरान शिक्षक विद्यालय की उपस्थिति पंजिका पर बाकायदा हस्ताक्षर करते हैं। डीईओ ने उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर को मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसमें उप शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में पाया गया कि झारखंडी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश चंद्रवंशी 25 दिन, सहायक अध्यापक परवेंद्र सिंह 01 और कृष्ण कुमार आठ दिन स्कूल के समय में बाहर गए।
विज्ञापन

नंदपुर नरका टोपा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपाल सिंह 21 दिन, सहायक अध्यापक सुनील कुमार राणा, धर्मपाल सिंह और राजदीप कौर दो-दो दिन और प्रियंका देवी एक दिन स्कूल समय में बाहर रहीं। इस पर डीईओ ने स्कूल से गायब रहे कुल दिनों का नवंबर माह के वेतन से कटौती करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बजे ही कर दी स्कूल की छुट्टी, मांगा स्पष्टीकरण
रुद्रपुर। डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्र ने रुद्रपुर और खटीमा के विद्यालयों का दौरा किया। रुद्रपुर के तिलियापुर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। बागवानी, किचन गार्डेन मिला। कक्षा में बच्चे पढ़ते मिले। इसके बाद डीईओ खटीमा के धौरा डैम प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां स्कूल की छुट्टी कर दी गई थी। स्कूल में एक भी बच्चा नहीं मिला। द्वितीय नंबर में प्रभारी प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर कर स्कूल में नहीं पाए गए। अभी डीईओ निरीक्षण कर ही रहे थे कि वे बाहर से आ गए। दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किए गए हैं। संवाद

स्कूल के समय के दौरान गायब रहना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। साथ ही अगर स्कूल के समय में सीआरसी भी किसी शिक्षक को बुलाएंगे तो वे भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
-हरेंद्र कुमार मिश्र, डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed