{"_id":"6a25a293b0a0d4fb510d2267","slug":"education-department-officials-and-employees-will-be-seen-in-uniform-once-a-week-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142587-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सप्ताह में एक दिन ड्रेस में नजर आएंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सप्ताह में एक दिन ड्रेस में नजर आएंगे शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी
Sun, 07 Jun 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नीले रंग की ड्रेस कोड में पहुंचे सीईओ और अधिकारी। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अब हर शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एक जैसी वेशभूषा में नजर आएंगे। विभाग में अनुशासन, एकरूपता और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने अभिनव पहल की शुरुआत की है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विभागीय कर्मचारियों के बीच समानता, अनुशासन और आपसी समन्वय की भावना को मजबूत करना है। उनका कहना है कि जब सभी अधिकारी और कर्मचारी एक समान वेशभूषा में कार्य करेंगे तो इससे संगठनात्मक एकजुटता का संदेश जाएगा और कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी शनिवार को सीईओ ने खुद की। वह सभी की तरह ड्रेस में नजर आए। इस दौरान विभागीय कार्यालयों में ड्रेस कोड के साथ-साथ विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यालय परिसर और कार्यस्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। शिक्षा विभाग के मुख्यालय में इस पहल की शुरुआत के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आसमानी नीले रंग की निर्धारित वेशभूषा में एक साथ उपस्थित दिखाई दिए। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भी शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाएंगे।