फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E Rickshaw Looted

ई-रिक्शा लूट में हलवाई समेत दो युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
E Rickshaw Looted
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की हिरासत में ई-रिक्शा लूट के आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा लूट का पुलिस ने 16 घंटे बाद खुलासा कर दिया। लूट को अंजाम प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान में काम करने वाले हलवाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दिया था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शे और मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में सीओ अमित कुमार ने ई-रिक्शा लूट का खुलासा करते हुए बताया कि भूरारानी निवासी रिंकू कुमार व पहाड़गंज निवासी अकरम को दो युवकों ने अंडा और प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा, मोबाइल लूट लिया था। दोनों ही पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने रामपुर-रुद्रपुर हाइवे स्थित सोनिया होटल के पास दो युवकों को लूटे गए ई-रिक्शों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम महेश चंद्रा निवासी सब्जी मंडी वाली गली सिटी बरेली व जीत्तू कश्यप निवासी बिहारीपुर सिविल लाइन चमनगडिया चौराहा बरेली बताया। पुलिस दोनों को मय ई-रिक्शा के साथ कोतवाली ले आई। तलाशी के दौरान उनके पास लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल एनएन पंत, एसएसआई कुलदीप अधिकारी, एसआई पंकज कुमार महर, एसआई जीआर गोला, कांस्टेबल दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवरंग मिष्ठान भंडार की दुकान में था हलवाई
रुद्रपुर। लूट का आरोपी महेश चंद्रा काशीपुर रोड स्थित नवरंग मिष्ठान भंडार की दुकान में काम करता था। पूछताछ में उसने बताया कि ई-रिक्शा को लूटने के बाद उसकी बैटरी निकालकर बेचना चाहते थे। बैटरी निकालने के बाद ई-रिक्शा को लावारिस सड़क किनारे छोड़ देते। पहली बार लूट करने पर ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि नवरंग मिष्ठान भंडार के मालिक ने हलवाई महेश का सत्यापन नहीं कराया होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के लिए जीत्तू का लिया सहारा
रुद्रपुर। हाल में महेश चंद्रा आदर्श कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार दिवाली पर वह नवरंग मिष्ठान भंडार की दुकान में काम करने आया। ई-रिक्शा लूटने के लिए उसने बरेली से अपने दोस्त जीत्तू को बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed