{"_id":"64d682ab282966635e0e8f84","slug":"dumper-ramps-over-kanvar-trolly-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-1993-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डंपर ने कांवड़ियों की ट्राली को मारी टक्कर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डंपर ने कांवड़ियों की ट्राली को मारी टक्कर, हंगामा
Sat, 12 Aug 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर दोराहा पर हादसे के दौरान मौजूद कांवड़ियें व मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
आक्रोशित लोगों ने पथराव कर डंपर के शीशे व दरवाजे तोड़े
बाजपुर। हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थे की ट्रैक्टर ट्राली को उपखनिज लदे डंपर ने टक्कर मार दी। आक्रोशित कांवड़ियों ने डंपर रोक कर हंगामा कर पथराव कर दिया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पथराव से डंपर के शीशे और खिड़की टूट गई। कांवड़ियों और विहिप कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम और हंगामा रहने से यातायात प्रभावित रहा।
शुक्रवार शाम यूपी के बहेड़ी क्षेत्र के करीब 200 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर ट्राली के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहा था। डंपर ने ट्राली को टक्कर मार दी। ट्राली में बैठे भोला और सोनू को मामूली चोट आ गई। सूचना पर विहिप गो रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस, जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इधर, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कांवड़ियों और विहिप पदाधिकारियों को समझाया। क्षतिग्रस्त हुई ट्राली को ठीक कराने पर मामला शांत हुआ। विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोपी डंपर चालक पर कार्रवाई को लेकर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी को तहरीर सौंपी।