फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dumper hits bus carrying personnel going on election duty

Udham Singh Nagar News: चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कार्मिकों की बस में डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Tue, 16 Apr 2024 05:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bus carrying personnel going on election duty
कोसी नदी के पुल पर वाहनों को चेक करते एसडीएम।
सुल्तानपुर पट्टी। काशीपुर से रुद्रपुर चुनाव ड्यूटी में जा रही बस को कोसी पुल पर अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। बस में सवार चुनाव अधिकारी बाल-बाल बच गए। टक्कर से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। चुनाव ड्यूटी में जा रहे काशीपुर एसडीएम ने जाम को खुलवाया और बस में चुनाव अधिकारियों को बैठाकर बस को रुद्रपुर भेजा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रुद्रपुर में काशीपुर से चुनाव में ड्यूटी के लिए करीब 20 अधिकारी बस से जा रहे थे। कोसी पुल की मरम्मत होने से वहां जाम लगा था। तभी सुल्तानपुर पट्टी की ओर से आ रहे अज्ञात डंपर ने बस में टक्कर मार दी। बस में सवार चुनाव अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि सभी बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। चुनाव ड्यूटी में जा रहे काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई और वह पैदल बस के पास पहुंचे। बस को हटाकर जाम खुलवाया और बस से अधिकारियों को रुद्रपुर भेजा।
विज्ञापन

वही खनन से भरे वाहनों के आगे-पीछे निगरानी कर चल रहे बाइक सवार युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए जिसे एसडीएम ने आईटीआई थाने के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वह यूपी के रामपुर जिले की सीमा में है। डंपर ने जिस बस में टक्कर मारी उसमें काशीपुर के चुनाव कर्मी रुद्रपुर जा रहे थे क्योंकि इन दिनों ईवीएम तैयार करने का काम चल रहा है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। मौके पर बस का मालिक आ गया था। उसके द्वारा ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed