{"_id":"5fdcfc228ebc3e3b8d4d2e94","slug":"dumper-driver-crushes-bike-rider-dies-khatima-news-hld407880512","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत रोड पर डंपर चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत रोड पर डंपर चालक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
खटीमा में पीलीभीत रोड पर घटना स्थल पर मृतक बाइक सवार युवक का क्षतिग्रस्त हेलमेट।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है तथा पीछे बैठी महिला बच गई। बाइक सवार ने हेलमेट पहना था। हादसे में हेलमेट के भी कई टुकड़े हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला लड़का था।
चारुबेटा निवासी 35 वर्षीय मो. अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल अहमद शुक्रवार को अपनी बाइक से बाजार आ रहा था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाली रेशमा भी बाइक पर सवार थी। पीलीभीत रोड में वन विभाग के एसडीओ कार्यालय के पास अचानक पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मो. अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया तथा पीछे बैठी रेशमा छिटकर दूर जाकर गिर गई।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल बाइक सवार को नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉ. अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इधर, मो. अहमद की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के मामा अतीक ने बताया कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह चारुबेटा में हेयर कटिंग की दुकान चलाता था। मृतक अपनी बेटी का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाने आ रहा था तथा उसके साथ पड़ोस में रहने वाली रेशमा सामान लेने बाजार आ रही थी।
मृतक अपने पीछे पत्नी रूबी, बेटी इफरा, अजूबी एवं बेटे मो. हुसैन को रोता बिलखता छोड़ गया है। बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से डंपर और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत
किच्छा। ग्राम नजीमाबाद से साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
ग्राम नजीमाबाद निवासी उर्मिला पत्नी स्व. नंदलाल शुक्रवार सुबह घर से साप्ताहिक बाजार के लिए निकली थी। दोपहर करीब पौने एक बजे वह हरियाणा फार्म के सामने बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मालगाड़ी करीब आधा घंटा तक मौके पर खड़ी रही।
सूचना पर पहुंची पुलिस को शव से कुछ दूरी पर एक थैला मिला, जिसमें कागज पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर मृतका शिनाख्त हो सकी। मौके पर पहुंचे परिजनों के अनुसार उर्मिला घर से सब्जी खरीदने आई थी कि हादसा हो गया। मृतका घटनास्थल पर कैसे पहुंची, यह पता नहीं चल सका है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। (संवाद)
घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। वहीं, एक अन्य हादसे में एक युवक घायल हो गया।
शुक्रवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक मुरादाबाद रोड पर प्रकाश पाईप फैैक्टरी के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को सरवरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से घायल की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शाम करीब 4 बजे उक्त युवक की मौत हो गई। सूचना पर निजी अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। उसका शव मोरचरी में रखा गया है।
उधर, मोहल्ला अल्ली खां निवासी शुएब पुत्र शब्बन बीती शाम बाइक से अपने मामा इरफान के घर ठाकुरद्वारा जा रहा था। वहां उसकी मां गई हुई थी। ठाकुरद्वारा काशीपुर मार्ग पर रेंजर कार्यालय के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार शुएब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खटीमा सरकारी अस्पताल के बाहर मृतक की पत्नी एवं परिजन रोते बिलखते।- फोटो : KHATIMA

मोहम्मद अहमद उर्फ गुड्डू, फाइल फोटो- फोटो : KHATIMA