फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to the negligence of the officials, the water of the tap water scheme is flowing on the road.

Udham Singh Nagar News: अफसरों की लापरवाही से सड़क पर बह रहा हर घर नल योजना का जल

Sat, 20 Dec 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the officials, the water of the tap water scheme is flowing on the road.
गदरपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल–हर घर जल योजना अफसरों की उदासीनता की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत गिरधरनगर के तहत ग्राम गोपालनगर में निर्मित ओवरहेड टैंक लंबे समय से विवादों में घिरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि टैंक का निर्माण निचली भूमि पर किए जाने के कारण इससे जुड़े ग्राम सीतापुर और बिशनपुर में पर्याप्त दबाव से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप योजना के तहत घर-घर लगाए गए नल केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है जिससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़कों और गलियों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। आश्वासन जरूर मिले, परंतु जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान गिरधरनगर निशा बाधवा ने कहा कि पंचायत के कई गांवों में पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे योजना का पूरा लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बिशनपुर निवासी राजेश कुमार का कहना है कि पिछले दो वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविक सुधार नजर नहीं आ रहा।

गोपालनगर के सामाजिक कार्यकर्ता हरिशंकर ने आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और पानी का लगातार रिसाव अब गंभीर समस्या का रूप ले चुका है।


---

किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

हाल ही में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के साथ ओवरहेड टैंक और संबंधित पाइपलाइन का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान अधिकारियों को दस दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -ज्योति ग्रोवर, ब्लॉक प्रमुख गदरपुर


-इन्सेट



लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

योजना के व्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए सांसद अजय भट्ट से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने की अपील की गई है। यदि संबंधित अधिकारी कार्य में लापरवाही बरतते पाए गए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -प्रीत ग्रोवर, सांसद प्रतिनिधि

-
कोट

क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
- मंजू डसीला, जेई, जल जीवन मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed