फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to old dispute, sticks, bricks and stones were used between the two parties.

Udham Singh Nagar News: पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में चले लाठी, ईंट पत्थर, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to old dispute, sticks, bricks and stones were used between the two parties.
बाजपुर। पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे, ईंट-पत्थर और तलवारें चलीं, जिसमें एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए जिससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। सभासद मोहम्मद आसिफ ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कब्रिस्तान में हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे, ईंट पत्थर और तलवार चल गई, जिसमें सभासद मोहम्मद आसिफ की बहन शमा परवीन और उस्मान घायल हो गए, जिससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ बढ़ गई। सूचना पर सीओ अन्नराम आर्य, एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार लोगों को खेदड़ा। इससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस को मौके से एक तलवार मिली है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज को खंगाल रही है। बताते हैं कि दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ है। सभासद मोहम्मद आसिफ ने उसके भांजे सावेज खान के साथ हुए विवाद के बाद आरोपियों पर घर पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी है। आरोपी घर से फरार हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed