फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug prevention wrappers found burnt

Udham Singh Nagar News: नशीली दवाओं से बचाव के रैपर जले हुए मिले

Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Drug prevention wrappers found burnt
काशीपुर। एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मंगलवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने ओरल सब्सटीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) केंद्र के पीछे नशीली दवा से इलाज के रैपर जले पाए गए। खाली शीशियां और सीरींज पड़ी मिली।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने सीएमएस डॉ. राजीव कुमार गांधी को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद वह रोटरी पार्क पहुंचे। यहां एक संदिग्ध व्यक्ति बीड़ी पीता मिला। पुलिस ने उसे फटकार लगाकर भगा दिया। सोमवार को भी अमले ने ओएसटी केंद्र और रोटरी पार्क का निरीक्षण किया था। ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बिना चिकित्सक के पर्चे पर दवा नहीं देने के निर्देश दिए हैं। ओएसटी केंद्र में नशेड़ियों को खिलाई जाने वाली दवा की जानकारी जिले से लेकर शासन तक को लग गई है। इसको लेकर अस्पताल में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसकी रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भी पहुंचाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed