{"_id":"60d774918ebc3e708f7fe0a2","slug":"drone-search-for-tiger-rudrapur-news-hld429125523","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा कंपनी में बच्चों के साथ दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा कंपनी में बच्चों के साथ दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर में स्थित टाटा कंपनी के परिसर में तेंदुए के दो बच्चे दिखने से खलबली मच गई। अंदेशा है कि बच्चों के साथ मादा तेंदुआ मां घूम रही है, जो हमलावर हो सकती है। शनिवार को आपदा प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने कंपनी और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से तेंदुओं की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। कंपनी प्रबंधन को एहतियात के तौर पर परिसर में उगी झाड़ियों को काटने को कहा गया है।
शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर सिंह टीम के साथ टाटा कंपनी में ड्रोन लेकर पहुंचे। वन विभाग के सहयोग से कई क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाकर तेंदुए और उसके बच्चों की तलाश की गई लेकिन तेंदुए नहीं दिखे। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर रेंज के डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि टाटा कंपनी में शुक्रवार को कर्मचारियों ने तेंदुए के दो बच्चे देखे थे। बच्चे दिखते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई थी। कर्मचारियों के मुताबिक तेंदुए के बच्चे कुछ माह के ही हैं। त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों को खतरे में देखकर मां तेंदुआ कभी भी हमलावर हो सकती है। कंपनी के कर्मचारियों और आसपास के लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि देर रात अकेले बाहर न निकलें।