फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drivers. left. steering. wheel. road, arrangements.

Udham Singh Nagar News: चालक स्टेयरिंग छोड़ सड़क पर उतरे, व्यवस्थाएं हुईं बेपटरी

Tue, 02 Jan 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 02 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drivers. left. steering. wheel. road, arrangements.
खटीमा में प्रदर्शन करते ट्रक चालक। -संवाद
खटीमा। नए साल के पहले दिन केंद्र सरकार के हिट एंड रन को लेकर नए कानून के खिलाफ चालक वाहनों के स्टेयरिंग छोड़ सड़कों पर उतर आए। चालकों के हड़ताल पर चले जाने से परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी भटकना पड़ा। आक्रोशित चालकों ने जिलेभर में प्रदर्शन कर सरकार से कानून शीघ्र वापस लेने की मांग की है। उन्होंने ऐसा नहीं करने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने ट्रकों की स्टेयरिंग छोड़ दी। ट्रक चालकों ने कहा कि देश में लागू हिट एंड रन को लेकर नया कानून लागू होने के बाद मामले दोषी साबित होने पर ट्रक चालकों पर 10 लाख रुपये जुर्माना व 10 साल कैद का प्रावधान है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सरकार को यह कानून शीघ्र वापस लेना चाहिए। ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव गुरमेल सिंह ने कहा कि हिट एंड रन को लेकर नया कानून ट्रक चालकों के साथ अन्याय के समान है। इसका विरोध किया जाएगा। वहां नईम खान, भूपेंद्र सिंह, लालता प्रसाद, तुषार, किशन सिंह, फिरोज खान आदि थे।
विज्ञापन

''''हादसे के बाद भीड़ से जान बचाने के लिए भागते हैं''''
सितारगंज। हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ट्रक यूनियनों ने एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर इस कानून को रद्द करने की मांग की। ज्ञापन में न्यू पब्लिक कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्खा सिंह, सचिव शमशुल हक सहित अन्य ट्रक स्वामियों और चालकों ने कहा कि हादसे होने पर चालक भीड़ से जान बचाने के लिए वाहन छोड़कर भागते हैं। नए कानून के कारण चालकों ने वाहन संचालन बंद कर दिया। वहां अशोक कुमार, लखविंदर सिंह, राजेश सिंह, इंतजार खान, ज्ञानप्रकाश, जसविंदर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


किच्छा में भी कानून के विरोध में नारेबाजी
किच्छा। किच्छा खटीमा बस आनर्स एसोसिएशन के मुख्य द्वार पर सोमवार सुबह चालकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कानून बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम के माध्यम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। वहां सतीश कुमार, भगवान दास, तसदीक मलिक, जाहिद अली, निम्मा सिंह, चेतन गुप्ता आदि थे। संवाद


टेंपो चालकाें ने भी किया समर्थन

शान्तिपुरी। केंद्र सरकार के हिट एंड रन के नए प्रावधान लेकर ट्रक चालकों में भारी रोष है। सोमवार को आनंदपुर मोड पर चालकों ने एक घंटे तक विरोध जताया। इसके चलते सड़क जाम रही। हड़ताल का समर्थन टेंपो चालकों ने भी किया। उन्होंने भी संचालन ठप रखा। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चालकों ने प्रावधान को वापस लेने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed