{"_id":"59e3a9434f1c1bd1538b79af","slug":"driver-operator-will-be-found-on-fake-mawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली मावा मिलने पर नपेंगे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली मावा मिलने पर नपेंगे चालक-परिचालक
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर डिपो से गुजरती बरेली डिपो की बस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के मद्देजनर यूपी से कुमाऊं में हो रही नकली मावे की आपूर्ति पर अंकुश लगाने लिए उत्तराखंड परिवहन निगम सतर्क हो गया है। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि रोडवेज बस में नकली मावा मिलने पर चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को किच्छा में बरेली से आ रही रोडवेज बस में नकली मावा पकड़े जाने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने बरेली रूट पर संचालित बसों की चेकिंग बढ़ा दी है। बरेली व रुहेलखंड डिपो की बसों में पूर्व में नकली मावे की आपूर्ति के मामले सामने आ चुके हैं। सूत्रों के अनुसार बरेली से हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर डिपो के लिए करीब 20 अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
नियमानुसार अनुबंधित बसों का संचालन दूसरे राज्य के लिए नहीं हो सकता है। रोडवेज प्रबंधन का बरेली डिपो की बसों पर नियंत्रण न होने के कारण भी नकली मावे की आपूर्ति बढ़ रही है। टनकपुर, बनबसा, चकरपुर खटीमा, मझोला के लिए नकली मावा से पीलीभीत मार्ग होते हुए बरेली से पहुंचाया जा रहा है। जबकि किच्छा, रुद्रपुर, काशीपुर, और हल्द्वानी के लिए बहेड़ी, पुलभट्टा होते हुए पहुंचाया जा रहा है। मंडलीय प्रबंधक कुशीराम ने बताया कि दीवाली पर बरेली मार्ग पर रोडवेज बसों की चेकिंग दोगुनी कर दी है। चेकिंग दल को बसों में रखे गये सामान की बारीकी से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बस में नकली मावा मिलने पर चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लक्ष्य पूरा करने पर चालक-परिचालक को प्रोत्साहन राशि मिलेगी
रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम ने दीवाली पर चालक-परिचालकों को मैदानी और पर्वतीय रूटों पर अलग-अलग लक्ष्य देकर प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। मुख्य तिथियों 17, 18, 21 और 22 अक्तूबर चार दिन में मैदान मार्ग पर 1850 किमी, मिश्रित मार्ग पर 1400 किमी और पर्वतीय मार्ग पर 1000 किमी अर्जित करने पर चालक-परिचालकों को 1000-1000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।