{"_id":"5dc5be1c8ebc3e5b7959739c","slug":"driver-commits-suicide-by-hanging-in-steel-factory-kashipur-news-hld363312562","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील फैक्ट्री में ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील फैक्ट्री में ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक प्रीतम सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित स्टील फैक्ट्री में ड्राइवर का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विजयनगर नईबस्ती स्थित प्रभात कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह (42) पुत्र प्रेम सिंह 12 वर्षों से बाजपुर रोड स्थित सरिया फैक्ट्री में चालक के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को वह फैक्ट्री की कार से पर्चेज मैनेजर समीर त्यागी को बिजनेस टूर पर रामपुर और बरेली ले गया था।
शाम करीब सात बजे वह फैक्ट्री लौटा। कार में डीजल डलवाने और गाड़ी धोने के बाद वह फैक्ट्री परिसर में बने चालक कक्ष में चला गया। प्रीतम के भाई कमल सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को प्रीतम ने अपनी पत्नी को फोन कर घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नही हुई। शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बजे लक्ष्मी ने फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी कर रहे अपने भाई अर्जुन सिंह को फोन कर पति के बारे में पूछा।
जब अर्जुन अपने जीजा को खोजते हुए ड्राइवर रूम में पहुंचा तो वहां पंखे से प्रीतम का शव लटका हुआ था। फैक्ट्री प्रबंधन की सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा एक बेटी आंचल (16), बिट्टू (14) और हिमांशु (12) हैं।