फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Double engine of government not working properly: Harish Rawat

घर्र-घर्र कर रहा सरकार का डबल इंजन : हरीश रावत 

Fri, 16 Nov 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 16 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Double engine of government not working properly: Harish Rawat
काशीपुर में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि डेढ़ साल बाद भी डबल इंजन की सरकार घर्र-घर्र कर रही है। सरकार का इंजन अभी तक स्टार्ट नहीं हो पाया है। भाजपा शासन में लोगों का रोजगार छिना है, सरकार के पास शहरी विकास की कोई सोच नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट होकर चुनाव लड़ें, जीत जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन


हरीश रावत बृहस्पतिवार को जसपुर खुर्द स्थित बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से करीब एक करोड़ लोगों का रोजगार छिना है। सवाल पूछने पर भाजपा के नेता अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। पार्टी की प्रवृत्ति स्वाभाविक रूप से मांसाहारी तरीके की है। 
विज्ञापन


रावत ने कहा कि नगरीय व्यवस्था में पक्ष-विपक्ष नहीं होता, लेकिन भाजपा निगमों और निकायों को भी दलीय आइने में देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से पूर्व कांग्रेसी निगम से ही जीत की शुरुआत करें। सभा को मेयर प्रत्याशी मुक्ता सिंह, मनोज जोशी, संदीप सहगल, जगतार सिंह बाजवा आदि ने संबोधित किया। संचालन चंद्रभूषण डोभाल ने किया। वहां मुकेश मेहरोत्रा, गुरमुख सिंह, सुधीर शर्मा, विनोद वात्सल्य, गुरदयाल सिंह, शिवम शर्मा, डॉ. दीपिका गुड़िया, अब्दुल सलीम, अलका पाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी खा गया देश का चौकीदार : हरदा
गूलरभोज। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को मिल रही सुविधाओं में कटौती कर दी है। यहां तक कि कोटे पर मिलने वाली चीनी को ही देश का ‘चौकीदार’ खा गया है। रामलीला मैदान में नगर पंचायत अध्यक्ष की कांग्रेस प्रत्याशी रेवती सामंत और सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में हुई सभा में उन्होंने कहा कि गूलरभोज के 30 एकड़ को बचाने के लिए उनकी सरकार के समय ही इस कस्बे को नगरपंचायत का दर्जा दिया गया था। इससे पूर्व उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और समर्थकों के साथ रोड शो किया। वहां किशोर सामंत, मनोज देवराड़ी, मोहित चौहान, किरन नेगी, बलवंत सिंह गैड़ा, मिथुन बक्शी, दलीप सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed