{"_id":"5b479fe64f1c1b55238b5fb1","slug":"dore-to-dore-bjp-abhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर दस्तक देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर दस्तक देने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पार्टी कैडर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अगले तीन माह का फील्डवर्क दिया है। इसके तहत महासंपर्क अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, बूथ प्रबंधन, निर्वाचन नामावलियां में शुद्धिकरण कराने को कहा गया है।
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कैडर की ऊर्जा का भरपूर उपयोग करने पर मंथन किया गया। बैठक की शुरूआत जिलेवार संगठनात्मक स्थिति की चर्चा से हुई। जिलाध्यक्षों ने अपने मंडलों, ब्लॉकों, मोर्चों, विभागों, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों और शक्ति केंद्रों में संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी दी। अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस बात पर संतोष जताया गया कि पार्टी के कार्यक्रमों को लागू करने में गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी यहां के संगठन के कार्य को सराहा है। आगरा में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तराखंड की कार्ययोजनाओं को शामिल किया गया। बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि हर मोर्चे पर लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाए। सितंबर और अक्तूबर में नगर निकाय के चुनाव भी होने है। लिहाजा महासंपर्क अभियान जोरशोर से चलाया जाए।
विज्ञापन
----
शक्ति केंद्रों के जरिए वोटरों तक पहुंच बनाएगी भाजपा
काशीपुर। उत्तराखंड में गठित शक्ति केंद्रों के माध्यम से हर वोटर तक पहुंच बनाने की ठोस योजना को मूर्तरूप दिया गया। पार्टी ने राज्य में कुल 228 शक्ति केंद्र सृजित किए हैं। इनमें से करीब 85 प्रतिशत शक्ति केंद्रों के गठन का काम पूरा हो गया है। बूथ स्तर तक बनाए गए शक्ति केंद्र में एक विस्तारक समेत पांच सदस्य होंगे। इसके लिए 20 अगस्त से पांच सितंबर तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। विस्तारकों का काम बूथ तक संगठन को सुदृढ़ करने के साथ बूथ मैनेजमेंट में सहयोग करना है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों से लेकर प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों को एक-एक शक्ति केंद्र में विस्तारक का दायित्व सौंपा जाएगा। सभी विस्तारक अपने बूथ से हटकर काम करेंगे।
विज्ञापन
हरेला पर्व पर हर बूथ में पांच पौधे लगाएगी भाजपा
काशीपुर। भाजपा 16 से 23 जुलाई को हरेला पर्व के उपलक्ष्य में हर बूथ पर पांच पौधे रोपेगी। संगठन के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट इस कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करेंगे। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत कौसानी में पौधा रोपेंगे। इस सप्ताह पर्यावरण संवर्द्धन के लिए पार्टी के पत्रक को लेकर कार्यकर्ता पर्यावरण प्रेमियों से संपर्क कर उन्हें पर्यावरण के प्रति पार्टी के दृष्टिकोण से अवगत कराएंगे।
सोशल मीडिया पर तलाशे जाएंगे शुभचिंतक
काशीपुर। सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थकों को खोजने और उन्हें पार्टी में सक्रिय करने के उद्देश्य से पार्टी ने एक कार्यक्रम तैयार किया है। इसका संयोजक प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन को बनाया गया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की है कि वह फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स पर नजर रखें और ऐसे लोगों के संपर्क खोजें जो पार्टी नेतृत्व ओर कार्यक्रमों के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे लोगों का विवरण और मोबाइल नंबर प्रदेश मीडिया टीम को उपलब्ध कराएं, ताकि पार्टी में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
मोदी एप से जुड़ें पार्टी पदाधिकारी
काशीपुर। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों और मोर्चो के संयोजकों को मोदी एप चलाने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि सभी पदाधिकारी मोदी एप डाउनलोड कर उसमें पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। इस एप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की भी सुविधा है।
किसानों को बताएं एमएसपी का लाभ
काशीपुर। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से घोषित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का प्रचार-प्रसार किसान मोर्चे के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने और ब्लॉकवार किसानों के सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार के स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।
जो नाम मतदाता सूचियों से हटने हैं उन पर भी दें ध्यान
काशीपुर। कार्यसमिति में कहा गया कि निर्वाचन नामावलियों की पुनरीक्षण कार्य 25 जुलाई तक होना है। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के प्रयास किए जाएं। कहा कि निर्वाचन सूचियों से कुछ नाम हटवाए जाने हैं, कार्यकर्ताओं को इसकी भी चिंता करनी चाहिए।