{"_id":"59dfb9914f1c1bc8678b594d","slug":"doctor-will-now-write-generic-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेनेरिक दवाई ही लिखेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेनेरिक दवाई ही लिखेंगे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के चिकित्सक अब मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवाई ही लिखेंगे। आपात स्थिति में पर्चियों पर बाहर से भी सस्ती जेनेरिक दवाई ही लिखी जाएंगी। पर्चियों पर ब्रांडेड महंगी दवाई लिखने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। प्रत्येक तीन माह में ओपीडी की पर्चियों का ऑडिट भी होगा।
बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल में विधायक राजकुमार ठुकराल, सीएमओ डा. आरके पांडेय, पीएमएस डॉ. अमिता उप्रेती और अस्पताल प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दवाई की तीन पर्ची सिस्टम और नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। सीएमओ पांडे ने बताया कि तीन प्रतियों में होनी वाली ओपीडी की इस नई व्यवस्था का गरीब मरीजों को फायदा मिलेगा। चिकित्सक पर्चियों पर सिर्फ जेनेरिक दवाई ही लिखेंगे। ओपीडी की एक पर्ची रोगी, एक प्रति चिकित्सक और एक प्रति औषधि वितरण केंद्र में जमा होगी। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक तीन महीने बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ओपीडी की पर्चियों का ऑडिट करेगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने या पर्चियों पर ब्रांडेड दवाई लिखी मिलने पर संबंधित कर्मचारी या चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में जेनेरिक दवाओं की पर्याप्त मात्रा है। इसके साथ आपात स्थिति के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। इस दौरान डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ.आरडी भट्ट, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. एसके शाह, शिल्पा गुप्ता, रंजना वालिया, मंजू कैड़ा, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वेबसाइट पर विभिन्न शिविरों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी
रुद्रपुर। जिला अस्पताल की वेबसाइट डिस्ट्रिकहॉस्पिटलयूएसनगर डॉट कॉम पर चिकित्सालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, जांचों, स्टाफ और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव भी इस वेबसाइट पर दर्ज की जा सकती है। विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी। प्रबंधक अजयवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल द्वारा जनहित में विकलांग शिविर और अन्य चिकित्सा शिविर चलाए जाते हैं। इनकी पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
इलाज के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार
रुद्रपुर। चिकित्सा विभाग को पारदर्शी बनाने के लिस सरकार ने तीन पर्ची वाला पैड जारी किया है। इसमें यह निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक मरीज काउंटर से पहले 19 रुपये अदा कर अपना पर्चा बनवाए। उस पर्चे के साथ तीन कार्बन कॉपी वाले पैड पर चिकित्सक, मरीज का नाम, उम्र, आधार नंबर, फोन नंबर, ब्लडप्रेशर, शुगर आदि की जांच रिपोर्ट के बाद चिकित्सक उक्त मरीज को बीमारी से संबंधित दवाई लिखेंगे। इससे चिकित्सक का समय अधिक लगेगा और मरीजों को अपने नंबर के लिए लाइन में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ेगा।