{"_id":"5b2e8a074f1c1bed778b5984","slug":"dm-stops-dsos-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोका, कार्यों की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोका, कार्यों की जांच होगी
अमर उजाला ब्यूूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और अंडर सेक्रेटरी गृहमंत्रालय सुदर्शन शाह ने ग्राम स्वराज अभियान (1 जून से 15 अगस्त तक होने वाले द्वितीय पखवाड़े) के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी का वेतन रोकने और शुल्क मांगने वाले लाइनमैन को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई समीक्षा बैठक में भारत सरकार के ऑब्जर्वर सुदर्शन शाह ने फील्ड निगरानी में पाया कि काशीपुर क्षेत्र के एक लाइनमैन द्वारा सौभाग्य योजना में विद्युत मीटर लगाने के लिए दो सौ रुपयों की मांग की गई थी। पात्रों द्वारा पैसे नहीं देने पर विद्युत मीटर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के तहत जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा पूरी तरह से सहयोग नहीं किया जा रहा है। सॉई गैस एजेंसी काशीपुर और यादव गैस एजेंसी बाजपुर द्वारा पात्रों से 1700 रुपये तो लिए, लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई। डीएम डॉ. खैरवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य का वेतन रोकते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यों की जांच के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन
डीएम ने दोनों गैस एजेंसियों की जांच कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम को दिए। उन्होंने काशीपुर के अधिशासी अभियंता को दोषी लाइनमैन को निलंबित करने के निर्देश दिए। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए किसी भी व्यक्ति से नकद धनराशि जमा न करने एवं गैस सब्सिडी से ही चार किश्तों में कनेक्शन के पैसे काटने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए।
उन्होंने कहा कि निचले स्तर तक नोडल अधिकारी नामित करने के बाद भी अंडर सेक्रेटरी द्वारा कमियां बताई जाना तथा नोडल अधिकारियों द्वारा कमियां न बताया जाना अत्यंत खेदजनक है। चेताया कि किसी भी क्षेत्र से शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्ट के साथ ही सस्पेंशन की कार्यवाही की जाएगी। वहां सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एडीएम प्रताप शाह आदि मौजूद थे।