फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Diwali in US Nagar

जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Diwali in US Nagar
रुद्रपुर के मॉडल कालोनी में आतिशबाजी करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों और घरों में लक्ष्मी पूजन किया गया और आधी रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी। शुक्रवार को भी कईं जगहों पर लोगों ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपावली को लेकर बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। लोगों ने ज्वेलरी, कपड़े, मिठाई, पूजन सामग्री, फल, फूल सहित अन्य सामान खरीदा। शाम के समय घरों और मंदिरों में लक्ष्मी पूजन किया गया और दीये जलाए गए।
विज्ञापन

मंदिरों और घरों को फूलों से सजाया गया और रात के समय रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों से घर रोशन हुए। लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने एक दूसरे को मिठाई और उपहार देकर पर्व की बधाई दी। आधी रात तक क्षेत्र में आतिशबाजी की धूम रही। जमकर हुई आतिशबाजी से आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा। शुक्रवार को भी गोवर्धन पूजा के बाद रात को भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर। यहां मंदिरों को कलात्मक विद्युत चालित झालरों से सजाया गया। घरों और प्रतिष्ठानों में विधिवत पूजा अर्चना के बाद दीपावली मनाई गई। लोगों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। कई दुकानदारों का कहना था कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार में रौनक कम रही। दीपावली पर सर्राफा बाजार, दोपहिया वाहन एवं इलेक्ट्रॉनिक सामानों के शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ बनी रही।
बाजपुर। दीपावली पर्व पर लोगों ने प्रतिष्ठान, घरों पर विधिवत पूजा अर्चना की। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों को सजावट कर खूब जगमग किया। मंदिर, गुरुद्वारा साहिब सहित अन्य स्थलों पर विशेष सजावट की गई थी।
नगर के बीच स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर भी लोगों दीये जलाए। गांव हरिपुरा हरसान में भाजपा महिला मोर्चा जिलामहामंत्री उमा जोशी ने कार्यकर्ताओं के दीपों से भारत का मानचित्र मनाया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बंद कमरों में कई स्थानों पर जुआ भी खेला गया, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
केलाखेड़ा। नगर के शिव मंदिर, वार्ड नंबर एक स्थित माता मंदिर व थाने समय लोगों ने घरों में रंगोली सहित झालरों से सजाया। देर रात तक लोगों ने पटाखों और आतिशबाजी छोड़ी। वही दीपावली के पावन पर्व पर नगर के गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाया गया। जिसमें कथावाचकों ने गुरु महिमा का बखान कर संगत को मानव जीवन का आधार बताया। वहां हेड ग्रंथि बाबा कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, अजीत सिंह, बलवीर सिंह, संदीप सुधा, टीटू, संयम आदि थे।
सितारगंज। सनातन धर्म मंदिर, मौनी बाबा शिव मंदिर, शिव मंदिर एवं भूमिया देवी मंदिर आदि में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर, संपूर्णानंद कारागार में भी बंदी व कैदियों ने दिवाली मनाई। शुक्रवार को मंदिरों में अन्न कूट का प्रसाद बांटा गया और लोगों ने गोवर्धन की पूजा की। नानकमत्ता के सनातन धर्म मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राधाबल्लभ पंतोला, छगन लाल अग्रवाल, किशन किशोर कुक्की, नरेंद्र कुमार, महेेश गोयल, नितिन अग्रवाल, विक्की बिष्ट, योगेश मित्तल आदि थे।
खटीमा। बृहस्पतिवार देर शाम दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन कर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दीपावली पर्व के चलते बृहस्पतिवार को दिन भर बाजारों में रौनक रही। लोगों ने महालक्ष्मी पूजन सामग्री के साथ पटाखा बाजार में पटाखों की जमकर खरीददारी की। देर शाम लोगों ने घरों, दुकानों में मुहूर्त के समय महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण के बाद जमकर आतिशबाजी की। दीपावली पर्व पर लोगों ने घरों को दीयों व बिजली की झालरों से सजावटी की थी।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना
काशीपुर। दिवाली के दिन लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक आतिशबाजी का सिलसिला जारी रहा।
बृहस्पतिवार की रात दीपावली परं लोगों ने घरों में पूजा अर्चना कर रोशनी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। त्योहार पर मंहगाई की काली छाया साफ नजर आई। मिठाइयों, गिफ्ट, ड्राई फ्रूट्स और पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही। इस साल लोगों ने मिठाई और उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं देने का दस्तूर कम निभाया। पटाखों की बिक्री कम होने से आतिशबाजी भी कम हुई, हालांकि आसमान में रोशनी फैलाने वाले राकेटों, फूलझड़ियों की बिक्री काफी हुई है। लोगों ने रंगीन झालरों से घरों, मंदिरों और गुरुद्वारों की खूब सजाया।

दिवाली पर खासकर गुरुद्वारा ननकाना साहिब, नागनाथ मंदिर, चामुडा मंदिर, चैती स्थित भगवती बालसुंदरी, तीर्थ द्रोणासागर का राधाकृष्ण मंदिर, मोटेश्वर महादेव आदि मंदिर रंगबिरंगी रोशनी वाले बल्बों की झालरों से सजाए गए हैं। गुरुद्वारा ननकाना सहिब परिसर में बना पवित्र सरोवर में गुरुद्वारे का नक्श श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed