{"_id":"6a4170ea3124cb9af40755cd","slug":"divya-govind-and-prajwal-won-medals-in-dehradun-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-145134-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: देहरादून में दिव्या, गोविंद और प्रज्ज्वल ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: देहरादून में दिव्या, गोविंद और प्रज्ज्वल ने जीते पदक
Mon, 29 Jun 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। देहरादून में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में काशीपुर की दिव्या जोशी व गोविंद कुमार ने रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
23-24 जून को देहरादून में केंद्रीय विद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दिव्या जोशी ने 100 मीटर दौड़ में रजत और लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। गोविंद कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया।
प्रज्ज्वल ने 100 मीटर में स्वर्ण व 200 मीटर में रजत पदक जीता। उन्होंने निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं की है। अर्नाकुलम (केरल) में होने वाली केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए दिव्या और गोविंद का चयन हो गया है। सभी खिलाड़ी स्टेडियम में साई एथलेटिक्स कोच ओमप्रकाश सिंह से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। इस उपलब्धि पर एसटीसी केंद्र के सहायक निदेशक अनिल द्विवेदी, कोच ओमप्रकाश सिंह, सिकंदर पटेल, मुकेश बेलवाल, पवन शर्मा, वरुण शर्मा, सुरेंद्र भंडारी आदि ने बधाई दी।