फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   District hospital's ultrasound center locked, pregnant women returned disappointed

जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में ताला, गर्भवती महिलाएं वापस लौटीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
District hospital's ultrasound center locked, pregnant women returned disappointed
ओपीडी का पर्चा बनवाकर भटकते बुजुर्ग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला अस्पताल पर मरीजों की बढ़ती निर्भरता और डॉक्टरों की कमी बड़ी समस्या बनती जा रही है। गर्भवती महिलाओं से लेकर मौसमी बीमारियों से ग्रसित लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जिला अस्पताल में मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तो कई खामियां उजागर हुईं।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल के ओपीडी पंजीकरण कक्ष में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों व तीमारदारों की भीड़ दिखी। फिजिशियन की ओपीडी में नंबर के लिए मरीजों में धक्का-मुक्की व कहासुनी होती नजर आई। लाइन लंबी होने के कारण कई मरीज थककर जमीन पर बैठ गए। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्ड में एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती दिखी लेकिन कोई नर्स उसके पास नहीं पहुंची। महिला के परिजन उसे संभालते हुए नजर आए। दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से सात शिशुओं का जन्म हुआ जबकि एक गर्भवती को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। इधर, अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद पड़ा होने से करीब 60 महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि अल्ट्रासाउंड केंद्र दो दिन से बंद हैं जिस कारण गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए महंगी फीस देनी पड़ रही है। एक्सरे की जांच के लिए काफी कम मरीज पहुंचे थे। आयुष्मान केंद्र पर सुनसानी पसरी रही। केंद्र के कर्मचारी ने बताया कि दिन में पांच-छह कार्ड बन रहे हैं। इसके अलावा पैथोलॉजी लैब पर जांच के लिए लोगों मेें मारामारी की स्थिति रही। कई मरीज ओपीडी का पर्चा बनाकर डॉक्टरों की तलाश में भटकते दिखे।
एक महीने में 33 गर्भवती महिलाओं को किया रेफर
रुद्रपुर। वर्तमान में जिला अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ के सात पद सृजित हैं। इनमें से छह पदों पर चार नियमित व दो संविदा डॉक्टर तैनात हैं। इसके बावजूद भर्ती सभी गंभीर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी नहीं हो पा रही है, जिन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। जून में जिला अस्पताल में कुल 315 शिशुओं का जन्म हुआ। इनमें 45 गर्भवती महिलाओं का प्रसव सीजेरियन से हुआ। इसके साथ ही 33 गर्भवती महिलाओं को एसटीएच रेफर किया गया। संवाद
44 नर्सिंग स्टाफ फिर भी गर्भवती महिलाओं की नहीं हो रही देखभाल
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में वर्तमान में 44 नर्सिग स्टाफ तैनात हैं, इसके बावजूद गर्भवती महिलाओं की उचित देेखभाल नहीं हो पा रही है। जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं की उचित देखभाल न होने के कारण तीमारदारों को देखभाल करनी पड़ रही है। जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के 48 पद सृजित हैं, जिनमें चार रिक्त हैं। वर्तमान में यहां दो सहायक नर्सिंग अधीक्षक, 11 नियमित नर्सिंग ऑफिसर, 31 संविदा व आउटसोर्स के माध्यम से तैनात हैं। संवाद
कोट
मेरी बच्ची का ऑपरेशन होना है। गदरपुर सीएचसी से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मैं और मेरी पत्नी सुबह से भटक रहे है लेकिन अभी तक कोई डॉक्टर नहीं मिला है। - कमल सिंह।
==
मुझे मेडिकल बनवाना था। सुबह से मैं जिला अस्पताल के कई कक्षों में पहुंच चुका हूं लेकिन मेडिकल नहीं बन सका है। जिला अस्पताल में अन्य मरीजों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। - आकाश।

==
अल्ट्रासाउंड केंद्र के रेडियोलोजिस्ट अवकाश पर हैं, जिस कारण सोमवार को महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। उनके लौटते ही अल्ट्रासाउंड शुरू हो जाएंगे। कुछ डॉक्टरों की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगी है, जिस कारण मरीजों को ओपीडी में थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं। - डॉ. आरके सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।

ओपीडी में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोग थककर जमीन पर बैठ गए।

ओपीडी में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे लोग थककर जमीन पर बैठ गए।- फोटो : RUDRAPUR

जिला अस्पताल की पंजीकरण ओपीडी में पर्ची कटवाने के लिए लगी भीड़।

जिला अस्पताल की पंजीकरण ओपीडी में पर्ची कटवाने के लिए लगी भीड़।- फोटो : RUDRAPUR

जिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड केंद्र।

जिला अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड केंद्र।- फोटो : RUDRAPUR

जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को संभालते परिजन।

जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को संभालते परिजन।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed