फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Differences between Kashipur mayor and MLA ended

शिकवे भुलाकर गले मिले: काशीपुर मेयर और विधायक के बीच मतभेद हुआ समाप्त, एक ही मंच पर नजर आए दोनों जनप्रतिनिधि

Tue, 17 Jun 2025 01:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:36 PM IST
सार

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के मक्खी वाले बयान के बाद मचे राजनीतिक घमासान पर विराम लग गया है। विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की बात पर विधायक और मेयर आमने-सामने आ गए थे। अब दोनों के बीच मतभेद समाप्त होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Differences between Kashipur mayor and MLA ended
त्रिलोक सिंह चीमा व मेयर दीपक बाली आपस में गले मिलते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के मक्खी वाले बयान के बाद मचे राजनीतिक घमासान पर विराम लग गया है। विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की बात पर विधायक और मेयर आमने-सामने आ गए थे। अब दोनों के बीच मतभेद समाप्त होता नजर आ रहा है। सोमवार को नगर निगम सभागार में एक ही मंच पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और मेयर दीपक बाली एक-दूसरे के गले मिले और साथ मिलकर विकास करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

बीते दिनों चीमा चौराहे सहित अन्य चौराहों के नाम बदले जाने की बात पर पूर्व विधायक ने मेयर पर निशाना साधा था। इसके बाद दोनों में मतभेद बढ़ता चला गया। नगर निगम सभागार में सोमवार को मेयर दीपक बाली ने प्रेसवार्ता की। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पार्षद भी उनके साथ मंच पर नजर आए। विधायक ने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं था। बस साथ मिल-जुलकर कार्य करने की बात थी। आज दोनों साथ बैठे हैं और मिल-जुलकर कार्य कर रहे हैं। चौराहों के नाम बदलने के मामले में उन्होंने कहा कि जो जनता चाहेगी, वही होगा।

विज्ञापन

मेयर बाली ने कहा कि अपने संकल्पों के तहत वह काशीपुर को आधुनिक, सुंदर और स्वच्छ शहर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। सफाई के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। कोशिश रहेगी कि काशीपुर एक वर्ष के भीतर सफाई के मामले में प्रदेश में अव्वल रहे। इसके लिए जनता को सोचना और प्रण लेना होगा कि ‘कूड़ा न फेंको इधर-उधर, काशीपुर भी है अपना घर’। वहां दीपा पाठक, रवि प्रजापति, सरफरोज सैफी, राशिद फारुकी, वैशाली गुप्ता और अनूप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बोले- डेवलपमेंट मेरा शौक
मेयर ने कहा कि शहर का कायाकल्प करने में वह कोई कमी नहीं छोड़ेंगे क्योंकि डेवलपमेंट मेरा शौक है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर को बेहतर बनाने में अपना पूरा सहयोग और मार्गदर्शन कर रहे हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए शासन से 30 वाहन अगस्त तक मिलने जा रहे हैं। हर वार्ड में गाड़ी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, बाजार माता मंदिर रोड और नई सब्जी मंडी से लेकर बांसफोड़ान पुलिस चौकी तक की सफाई रोजाना रात में कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed