फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Didi will also become a millionaire from the State Livestock Mission

Udham Singh Nagar News: राज्य पशुधन मिशन से दीदी भी बनेंगी लखपति

Thu, 29 Feb 2024 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 29 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Didi will also become a millionaire from the State Livestock Mission

विज्ञापन
रुद्रपुर। पशुपालन विभाग की ओर से राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत ऋण दिया जा रहा है। लखपति दीदी बनाने के लिए समूह की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है।
योजना के तहत कम से कम दो भैंस व पांच गाय और अधिकतम पांच भैंस व दस गायों के लिए ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पांच से दस बकरियों के पालन, मुर्गी पालन के लिए एक हजार ब्रायलर और 250 अंडे देने वाली मुर्गियों पर भी ऋण आवंटित होगा। विभाग की ओर से करीब 96 पशुपालकों का ऋण के लिए चयन किया गया है। इनमें 70 फीसदी पुरुष पशुपालक हैं। महिला पशुपालकों की संख्या कम होने पर अब समूह की महिलाओं को भी इससे जोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन


तीन साल की होगी ऋण की अवधि
जिले में करीब 96 पशुपालकों का चयन किया गया है। इन पशुपालकों को ब्याज में 90 फीसदी छूट मिलेगी। ऋण की मूल रकम अदा करने के साथ ही पशुपालकों को सिर्फ दस फीसदी ब्याज देना होगा और 90 फीसदी ब्याज विभाग की ओर से जमा किया जाएगा। इस ऋण की अवधि तीन वर्ष है। नियत अवधि में किसान को ऋण चुकाना होगा। इधर, जिला पशु चिकित्सालय में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पशुपालकों का चयन किया जा रहा है। चयनित पशुपालकों के ऋण को स्वीकृति के लिए बैंक भेज रहे हैं। बैंक से स्वीकृत होने के बाद पशुपालक ऋण की धनराशि से पशुओं को खरीदेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत पशुपालकों को ब्याज में 90 फीसदी छूट के साथ ऋण दिया जा रहा है। समूह की महिलाओं को इस योजना में वरीयता दी जा रही है। ताकि महिलाएं भी इस योजना से जुड़कर पशुओं का पालन कर सकेंगी।
-डॉ. एबी पांडेय, अपर निदेशक, पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed