फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dharana in Pantnagar

Udham Singh Nagar News: कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी

Sun, 16 Apr 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dharana in Pantnagar
कुलपति कार्यालय के बार धरने पर बैठे परियोजना कर्मी।
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की परियोजनाओ में कार्यरत कर्मचारियों ने उत्तराखंड शासन व विवि प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। शनिवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि नियंत्रक कार्यालय की ओर से लगातार परियोजना कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। सेवानिवृत्त परियोजना कर्मियों को अभी तक ईएल का लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। रोज नए-नए नियम बताकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। नवनियुक्त वित्त नियंत्रक के निर्देश पर उनके मातहतों ने सभी भत्तों को काटकर वेेतन कर्मियों के बैंक खाते में भेजा है। मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा मामले का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आरपार का आंदोलन किया जाएगा। इधर, विवि कुलपति डॉ. एमएस चौहान ने प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में कुलपति ने अतिशीघ्र मामले के निस्तारण की बात कही। साथ ही एक कमेटी भी गठित करने के निर्देश दिए। कुलपति से वार्ता में खीम सिंह अधिकारी, विक्रम प्रसाद व विजय कुमार, जबकि प्रशासन की ओर से अपर निदेशक प्रशासन, डॉ. नवनीत पारीख, निदेशक शोध डॉ. एएस नैन मौजूद थे। धरने में संतोष कुमार, एचआर जायसवाल, डालचंद, विक्रम प्रसाद, महेंद्र शर्मा, बहाली, बीडी जोशी, महेश पाल, सतीश, सर्वेश, आरडी यादव शामिल रहे।
विज्ञापन



पदोन्नति से वंचित करने का आरोप
पंतनगर। वर्ष 2016 में आईसीएआर की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कर्मियों बनी लिस्ट में लगभग 400 (शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी) थे। जिसमें से अधिकतर कर्मियों ने जुगाड़बाजी के दम पर अपना समायोजन जनरल बजट में करवा लिया और अब करीब 30 कर्मी ही परियोजनाओं के बचे हैं। दो माह पूर्व शिक्षकों की कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नत प्रक्रिया में पात्र परियोजना कर्मियों पर रहम कर प्रोन्नति प्रदान कर दी गई। जबकि 15 दिन पूर्व हुई डीपीसी (शिक्षणेत्तर कर्मियों की प्रोन्नति प्रक्रिया) में पात्र परियोजनाकर्मियों को पदोन्नति से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed