फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DG Health in Gadarpur

स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया सीएचसी गदरपुर का औचक निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
DG Health in Gadarpur
गदरपुर सीएचसी में औचक निरीक्षण करतीं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि भंडार गृह में दवाओं के स्टॉक की भी जानकारी ली। स्टॉक में कफ सिरप न होने पर उन्होंने जिला मुख्यालय को डिमांड भेजने की बात कही।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. शैलजा ने सीएचसी में संचालित चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम के स्थान पर सरकार से उपलब्ध निशुल्क सुविधा की पट्टिका लगाने और पैथोलॉजी के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी में जैविक और अजैविक कचरे वाले स्थान का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी में सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए मौके पर मौजूद डॉ. अंजनी कुमार और स्वास्थ्य कर्मियों की पीठ थपथपाई। इस दौरान डॉ. समी उन्निशा, फार्मासिस्ट एमएन गोस्वामी, स्टाफ नर्स तृप्ति पाठक, हिमांशी डोगरा, आशिया, राजू वाल्मीकि एवं भूरे लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बांह पर काले फीते बांधकर किया कार्य
रुद्रपुर। तबादला नीति से डॉक्टरों को अलग किए जाने समेत आठ सूत्री मांगों के लिए डॉक्टरों ने मंगलवार को प्रांतीय संगठन के आह्वान पर बांह पर काला फीता बांधकर कार्य किया। डॉक्टरों ने पारदर्शी तबादला एक्ट लागू करने, लंबे समय से रुकी हुई डीपीसी को लागू करने, चारधाम यात्रा में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने, पीजी कर रहे डॉक्टरों को पूर्ण सुविधा देने के अलावा दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टरों को 25 प्रतिशत वेतन का प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। सांकेतिक विरोध जताने वालों में सीएचसी गदरपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. समी उन्निशा एवं डॉ. हर्षिता सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed