{"_id":"66142c904b4509554b0d640a","slug":"devotees-offered-prayers-at-sri-darbar-sahib-on-somvati-amavasya-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103358-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में अरदास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में अरदास की
Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता में सोमवती अमावस्या पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब मत्था टेकने उमड़े श्रद्धालु।-
नानकमत्ता।
सोमवती अमावस्या पर सैकड़ाें श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में सुख शांति के लिए अरदास की। धार्मिक दीवान में पंथ के रागी ढा़ढी कवीसरी व कथावाचकों ने संगत को गुरु जस सुनाकर निहाल किया।
सोमवार को दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा दूधवाला कुआं के साथ अजायबघर के दर्शन किए। बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में स्वर्ण सिंह माला, गुरनाम सिंह परवाना के कवीसरी, गुरबाज सिंह आजाद ढ़ाणी, जरनैल सिंह लहरी के साथ ही श्री नानकमत्ता साहिब के हजूरी कीर्तनी, रागी व कथावाचकों ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया।
धार्मिक दीवान का संचालन सुखविंदर सिंह एमए ने किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य गुरवाज सिंह, गुरबंत सिंह सोनी, निर्मल सिंह हंसपाल, प्रभारी प्रबंधक सुखवंत सिंह भुल्लर आदि थे। संगत ने धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंच कर दिल्ली से आए डेरा मुखी संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद लेकर लंगर छका।
विज्ञापन
वहां पर गुरुद्वारा रीठा साहिब के जत्थेदार बाबा श्याम सिंह, बीसलपुर के जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह, बरेली के जत्थेदार बाबा रेशम सिंह, सोरों के जत्थेदार बाबा तखत सिंह, बाबा जसवीर सिंह गांधी आदि थे।