{"_id":"641b4ccc890692d89601a9d4","slug":"devotees-gathered-in-devi-temples-on-the-first-day-of-vasantik-navratri-kashipur-news-c-8-1-90339-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वासंतिक नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वासंतिक नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Thu, 23 Mar 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने घरों में विधिविधान से घट स्थापित किया। बुधवार को नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में मां भगवती का दरबार सजाकर पूजा अर्चना कर घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। नगर के प्रमुख देवी मंदिर मां बाल सुंदरी देवी मंदिर, मां खोखरा देवी मंदिर, मां गायत्री देवी मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, मां मंसा देवी मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, मां नवदुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु सुबह ही मां भगवती की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। देवी मंदिरों में सुबह और शाम दोनों समय श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई। संवाद
विज्ञापन