काशीपुर। डी बाली ग्रुप की चित्रकला प्रतियोगिता लिटिल स्कॉलर्स के देव बाली ने जीती। रविवार को व्हाइट हाउस में हुई प्रतियोगिता में सरकारी और निजी स्कूलों के 145 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पीरुमदारा के एक एनजीओ के दिव्यांग बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग में लिटिल स्कॉलर्स स्कूल के देव बाली प्रथम, उदयराज कॉलेज के मान अग्रवाल द्वितीय और गुरुनानक के अंकित मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सात से 10 वर्ष के आयु वर्ग में प्रियांश प्रथम, आराध्या द्वितीय और जोतप्रीत तृतीय रहे। एनजीओ के दिव्यांग बच्चों में राधा पहले, विजय दूसरे और साजिया तीसरे स्थान पर रही। उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी प्रतियोगिता की निर्णायक रहीं। डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी बाली व एबीईओ गीतिका जोशी ने विजयी बच्चों को पुरस्कार बांटे। उर्वशी ने बताया कि एक नवंबर को विकलांग बच्चों की ओर से निर्मित उत्कृष्ट सामान की प्रदर्शनी जीजीआईसी के सामने लगाई जाएगी। वहां अनुराग अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अजय शर्मा, नवनीत त्रिपाठी, शेखर तिवारी, पवन कुमार, नीरू बाली, अमन बाली, रोमा अग्रवाल आदि थे।