फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demonstration with empty cylinders against inflation

महंगाई के खिलाफ खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration with empty cylinders against inflation
रुद्रपुर। बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई... अभिनेता मनोज कुमार की प्रसिद्ध फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ का यह गीत शुक्रवार को रुद्रपुर के डीडी चौक पर महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान चरितार्थ हुआ। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों और आम लोगों ने खाली घरेलू गैस सिलिंडरों के साथ सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महंगाई से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत और दैनिक इस्तेमाल की वस्तुओं के दाम बढ़ाकर उनका जीना दुष्वार कर रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है। चिलचिलाती धूप के बावजूद हाथों में घरेलू सिलेंडर लेकर डीडी चौक पहुंचे कांग्रेसियों और लोगों ने कहा कि खाद्य पदार्थों के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों के दामों बेतहाशा हो रही वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चीमा और पूर्व पार्षद दिलीप अधिकारी ने कहा कि सरकार ने जनता के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। आगामी चुनाव में जनता सरकार को इसका सबक सिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल, किशोर कुमार, उमा सरकार, प्रांजल गाबा, सचिन मुंजाल, रतनदीप, राकेश चौधरी, सिद्धांत ग्रोवर, विशाल अनेजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं
रुद्रपुर। कांग्रेस केंद्रीय संगठन की ओर से भेजे गए दो समन्वयकों ने वार्ड नंबर सात व आठ में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली और बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
जिला समन्वयक मनोज सिंह पटेल व जिला समन्वयक लवलेश सिंह ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। जनता अब इस सरकार को सबक सिखाने की ठान चुकी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि आठ जुलाई तक हर वार्ड में कांग्रेस पार्टी के झंडे के साथ पद यात्रा निकाली जाएगी।
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के सभी जिलों में समन्वयक नियुक्त किए हैं। वहां पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडेय, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नईम अहमद, पार्षद मोहन खेड़ा, सुशील मंडल, कैलाश राठौर आदि थे। (संवाद)
युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
गदरपुर। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्टाफ नर्स भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्य बाजार में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदेश महासचिव मोहनीश कुमार ने कहा कि स्टाफ नर्स भर्ती प्रक्रिया को यूबीटीईआर से हटाकर यूकेएसएससी या अन्य संस्था के माध्यम से कराया जाए। वहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा, टेक चंद कंबोज, हरी चंद कंबोज, ऋषभ कंबोज, मनोज गुंबर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed