{"_id":"66ff1bd18484891dac0aead4","slug":"demonstration-over-non-availability-of-land-for-staging-ramlila-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-117857-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामलीला मंचन के लिए जमीन न मिलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामलीला मंचन के लिए जमीन न मिलने पर प्रदर्शन
Fri, 04 Oct 2024 04:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। रामलीला मंचन के लिए जमीन आवंटन नहीं होने से नाराज रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही। मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक खुशाल सिंह ने भूमि चिह्नित कर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
नगर में करीब 40 वर्षाें से अस्थायी भूमि पर रामलीला का मंचन होता है। इसे देखते हुए रामलीला कमेटी ने स्थायी भूमि की मांग कर रहे हैं। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अजय कालड़ा ने बताया कि उन्होंने भूमि के लिए सीएम से वार्ता की। सीएम ने डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को राजस्व उप निरीक्षक खुशाल सिंह ने रामलीला कमेटी पदाधिकारियों से मुलाकात कर रामलीला मंचन के लिए भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने का भरोसा दिया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालड़ा, अजय शर्मा, जितेंद्र चानना, हरिओम गुप्ता, बलविंदर गगनेजा, सुनील तनेजा आदि मौजूद रहे।