फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demonstration by pouring milk on non payment of dues

Udham Singh Nagar News: बकाया नहीं मिलने पर दूध बहाकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by pouring milk on non payment of dues
काशीपुर के कुंडेश्वरी में दूध बहाते दूध वाहक। संवाद
काशीपुर। दो माह से दूध का बकाया भुगतान नहीं होने पर दुग्ध उत्पादकों का पारा चढ़ गया। उन्होंने दूध बहाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शीघ्र ही बकाया भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति कुंडेश्वरी में दुग्ध उत्पादकों ने जमीन पर दूध बहाकर विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कुंडेश्वरी समिति में करीब 200 दुग्ध उत्पादक पंजीकृत हैं। समिति उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी के दुग्ध उत्पादकों का 2023 से दूध का मूल्य नहीं बढ़ाया गया है, जबकि जसपुर में दूध का मूल्य बढ़ाकर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। कहा कि भुगतान नहीं होने से परिवार के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। कहा कि बाजार में दूध 50-60 रुपये बिक रहा है, लेकिन समिति आज भी दूध 30 से 32 रुपये में खरीद रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र की भुगतान नहीं पर वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर चौधरी, पारस कुमार, अमित, निहाल सिंह, विनोद, रामकुमार, गजेंद्र, रामऔतार, सुंदरलाल, हरचरण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed